दिव्यांगों के हक और आत्मनिर्भरता के लिए 10 अगस्त को जुटेगा संगठन, 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान, रोजगार और सामाजिक भागीदारी को लेकर राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से 10 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10 बजे शहीद कर्णीराम रामदेव पार्क में होगी। बैठक में दिव्यांग कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। संस्थान के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा ने बताया कि बैठक में सिलाई का कार्य जानने वाले दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन के लिए आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करना है। बैठक में आगामी पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनावों में दिव्यांग वर्ग को 5 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संस्थान की ओर से दिव्यांगजनों की स्थानीय लोकतांत्रिक संस्थाओं में भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।।बैठक में दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं के आवेदन और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। राकेश कुमार सिरोवा ने जिले के समस्त दिव्यांगजनों एवं गणमान्य नागरिकों से बैठक में समय पर पहुंचकर सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों की प्रभावी आवाज उठाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिव्यांग हितों से जुड़े इस अभियान को मजबूती देने की अपील की गई है।

प्राइवेट बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की मांग, पांचवें दिन भी बसों के पहिए थमे