निर्माण कार्यों की फाइलें रोकने और पीएम आवास योजना की किश्त के बदले राशि मांगने का आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
चूरू। पंचायत समिति चूरू की ग्राम पंचायत श्योपुरा के प्रशासक श्रवण कुमार ने विकास अधिकारी कुलवंत भाकर पर मानसिक एवं प्रशासनिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर के नाम मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।जिला कलेक्टर को दिए गए इस्तीफे एवं शिकायत पत्र में प्रशासक श्रवण कुमार ने आरोप लगाया है कि विकास अधिकारी द्वारा बिना किसी उचित कारण के निर्माण कार्यों की स्वीकृति एवं भुगतान से संबंधित फाइलों को लंबित रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने के बदले राशि की मांग की जा रही है तथा विभिन्न कार्यों में अनुचित दबाव बनाकर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है।शिकायत में कहा गया है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और असहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसी स्थिति से आहत होकर उन्होंने प्रशासक पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।श्रवण कुमार ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।इस दौरान बलबीर ढाका एवं ताराचंद भाम्बू भी मौजूद रहे।
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
पत्रकार पर जानलेवा हमला: 21 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं | पत्रकारों ने SP से लगाई न्याय की गुहार










