Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं मंडावा-बिसाऊ-मलसीसर में कलेक्टर-एसपी का बूथ निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

मंडावा-बिसाऊ-मलसीसर में कलेक्टर-एसपी का बूथ निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

मंडावा-बिसाऊ-मलसीसर में कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने परखी मतदान व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड
नगर निकाय आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जिले में हुए मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मंडावा, बिसाऊ एवं मलसीसर क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. अरूण गर्ग एवं कावेंद्र सिंह सागर ने विभिन्न वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की सुचारू व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग ने संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्हें निर्भीक एवं भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर और एसपी के लगातार निरीक्षण से मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की प्रभावी निगरानी बनी रही।

Advertisement