एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना, प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया ; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की


ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
खेतड़ी। झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को खेतड़ी उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अखिल भारतीय किसान महासभा ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने किया। इस दौरान किसान महासभा एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जंतर-मंतर प्रकरण की न्यायिक जांच कराने, कथित लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने आरोप लगाया कि देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है और लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब युवा अपने अधिकारों की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते हैं तो उन्हें बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जाता है। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह विफल रही है और विरोध करने वाले युवाओं के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को बल प्रयोग के जरिए दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष निकेश पारीक, ब्लॉक उपाध्यक्ष हजारीलाल सैनी, चंदगीराम, महावीर तोगड़िया, भूपेंद्र सोढ़ा सहित अखिल भारतीय किसान महासभा एवं कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE
रोड पर स्टंट किया तो अब होगा मुकदमा | युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त | CI गौरव खिड़िया की चेतावनी










