राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरू चक्रपाणि महाराज के मार्गदर्शन एवं प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर मिली जिम्मेदारी, संगठन में उत्साह की लहर
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगद्गुरु चक्रपाणि महाराज के मार्गदर्शन एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महेश बसावतिया को झुंझुनूं जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ मिल रही हैं। इस नियुक्ति में प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा तथा कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया कि महेश बसावतिया अपने अनुभव, संगठनात्मक कौशल एवं समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यशैली के बल पर जिले में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा ने महेश बसावतिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से झुंझुनूं जिले में हिन्दू महासभा को नई ऊर्जा और नई पहचान दिलाएगा। उनके नेतृत्व में हिन्दुत्व, राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और समाजसेवा के कार्यों को नई गति एवं नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि महेश बसावतिया को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, यश एवं दीर्घायु प्रदान करें तथा वे राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हुए संगठन को नई उपलब्धियों तक पहुँचाएँ। महेश बसावतिया की नियुक्ति को झुंझुनूं जिले में अखिल भारत हिन्दू महासभा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा जनहित, राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठन की गतिविधियों को व्यापक गति मिलेगी।










