कबीर जयंती महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे विशिष्ट अतिथि, फूल-मालाओं और साफा पहनाकर किया अभिनंदन
चूरू। संत कबीर शिक्षा समिति की ओर से शनिवार को चूरू रेलवे स्टेशन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से चूरू पहुंचे अतिथियों के आगमन पर रेलवे स्टेशन परिसर उत्साह और उल्लास से भर गया।समिति के संरक्षक सीताराम लुगरिया के नेतृत्व में संत कबीर शिक्षा समिति और धानक समाज के प्रबुद्धजनों ने अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया, नेपाल के समाजसेवी गणेश मंडल तथा दिल्ली से पधारे लक्ष्मण इंदौरा का अभिनंदन किया गया।अतिथियों ने चूरू की धरती पर मिले आत्मीय स्वागत के लिए समिति पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का स्नेह और सम्मान हमेशा स्मरणीय रहेगा।इस अवसर पर संरक्षक सीताराम लुगरिया ने बताया कि रविवार को गोयनका टाउन हॉल, चूरू में संत कबीर जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश-विदेश से आए अतिथि मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और संत कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में महेंद्र बावलिया, पूर्ण होटला, नंदकिशोर, विकास खन्ना, प्रभूराम बागड़ी, सलीम गौरी, सीताराम खरोड़, दीनदयाल लुगरिया, डॉ. मुकेश खंडेलवाल, मुकेश बावलिया, दलीप बावलिया, मदन खरोड़, सतवीर नीनानिया, सुमेर होटला, सतवीर खन्ना, रणजीत लुगरिया, सोनू सरोहा, रविंद्र इंदौरा, बलवीर नीनानिया, मुकेश धानका सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
ये अतिथि पहुंचे चूरू
- डॉ. राम शंकर कठेरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री
- गणेश मंडल, समाजसेवी (नेपाल)
- लक्ष्मण इंदौरा, दिल्ली
रविवार को होगा भव्य आयोजन
गोयनका टाउन हॉल, चूरू में रविवार को संत कबीर जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।










