प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार होंगे मुख्य अतिथि, 102 पदाधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक 25 जून को झुंझुनूं स्थित कुरेशी होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष उस्मान खान ने बताया कि हाल ही में जिला कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इस बैठक के दौरान जिलेभर में नियुक्त किए गए 102 पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।।उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद यह पहली महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष के झुंझुनूं आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में जिले के सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष उस्मान खान ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक जिले में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।












