विधायक, जिला कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी, वंदे गंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन
चूरू। जिले में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला खेल स्टेडियम से जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।रैली को विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा तथा एसपी निश्चय प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को जल बचाने का संकल्प लेना चाहिए।जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। वहीं एसपी निश्चय प्रसाद एम ने लोगों से जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।साइकिल रैली जिला खेल स्टेडियम से शुरू होकर पंखा सर्किल होते हुए पुलिस लाइन पहुंची। रैली के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।













