संतों के सानिध्य में सम्पन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, हजारों श्रद्धालुओं ने ली यज्ञ आहुतियां व प्रसादी
झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
झुंझुनूं के देवगांव ( फतेहसरी ) में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित श्री गुरू कृपा अखण्ड ज्वाला मारूति महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति एवं संत आशीर्वाद के साथ शुक्रवार को भव्य रूप में सम्पन्न हुआ। आयोजन में क्षेत्रभर से पहुंचे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर संरक्षक एवं भक्त शिरोमणि श्री किशोर सिंह शरण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों की अनुपम छटा देखने को मिली। इस अवसर पर भक्त शिरोमणि श्री किशोर सिंह शरण, जी महाराज ने यज्ञ भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए पुरुषोत्तम मास की धार्मिक व्यवस्थाओं एवं सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यज्ञ की पवित्र आहुतियों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम मंत्री एवं भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोजन प्रसादी एवं यज्ञ आहुतियों का लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आयोजन को धर्म और संस्कृति का अद्भुत संगम बताया। महायज्ञ में मुख्य यजमान हेमंत कुमार अग्रवाल ने सपत्नीक विधिवत आहुतियां अर्पित कीं। वहीं मयंक अग्रवाल ने भी सपत्नीक यज्ञ में भाग लेकर पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी पधारे संत-महात्माओं का सम्मान कर विधिवत विदाई दी गई।।इस अवसर पर रामरिक्षपाल जी देवाचार्य महाराज, त्रिवेणी धाम के मनोहर शरण जी शास्त्री, ठाकुर जी का बड़ा मंदिर पलसाना, चंचल नाथ का टीला, ओम नाथ जी महाराज, विचार नाथ जी महाराज, संत हनुमान दास सीकर, महंत आकाश गिरी पकोड़ी डाणी, रामदास बाबा, ठाकुर जी का बड़ा मंदिर डाबरी बलोदा, पूनम सीगर बगड़ सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे। आयोजन में उपाध्यक्ष सुनील बाबल, रघुवीर सिंह शेखावत, सरजीत सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुड़ी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमावत, रतिराम, भाजपा नेता महेश बसावतिया, नीरज खीचड़, सुखराम डूडी, विक्रम, मनमोहन सिंह, करण सिंह, हरीश शर्मा, दीपेंद्र सिंह, मेहताब सिंह, जयपाल डूडी, अशोक जांगिड़, प्रमोद कुमार, ईश्वर बुडानिया, सुमित खीचड़, सुनील कृष्णिया, शेर सिंह,श्याम शुन्दर लालपुर,रामकुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान जयकारों, भजनों और वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक आयोजन बताया।










