Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं स्कूल जाती नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

स्कूल जाती नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

बगड़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, छह माह से कर रहा था पीछा और परेशान

बगड़ । झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
पुलिस थाना बगड़ ने स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से लगातार छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल के सुपरविजन में थाना अधिकारी दौलतराम के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार परिवादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी जब स्कूल जाती थी, तब आरोपी अजीत सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी भावठड़ी पिछले छह से सात महीनों से उसका पीछा करता था और रास्ते में छेड़छाड़ कर मानसिक रूप से परेशान करता था। शिकायत मिलने के बाद बगड़ थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह को दस्तयाब कर पूछताछ की। जांच में आरोपी के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए जाने पर 27 मई 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी भावठड़ी, थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। पुलिस टीम में दौलतराम, थाना अधिकारी पुलिस थाना बगड़ , रामस्वरूप कांस्टेबल , अजय कांस्टेबल , कमल कांस्टेबल पुलिस थाना बगड़ शामिल रहें I पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement