इशिता-अमनदीप बनीं मिस फेयरवेल , प्रतिभावान छात्राओं का हुआ सम्मान
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के सेठ नेतराम मगराज टीबड़ेवाला राजकीय महिला महाविद्यालय में फेयरवेल पार्टी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामकुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि भामाशाह सेठ विश्वनाथ टीबड़ेवाला रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक प्रतियोगिताओं और आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान छात्राओं में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। फेयरवेल प्रतियोगिता के अंतिम चरण के बाद स्नातक स्तर पर अमनदीप को “मिस फेयरवेल” तथा खुशी वर्मा को रनर-अप घोषित किया गया। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर इशिता वर्मा ने “मिस फेयरवेल” का खिताब अपने नाम किया, जबकि तमन्ना रनर-अप रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. अभिलाषा आबूसरिया, कल्पना जानू एवं सुनीता थालोर ने निभाई।
प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत वर्षभर आयोजित सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं सुभाष सोनी पी. एस. ज्वैलर्स, झुंझुनूं के सौजन्य से सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को बैग वितरित किए गए। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामकुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरित किया।।इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. सिद्धी जोशी, किशोर कुमार, प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रोहिताश, डॉ. नाथूलाल, डॉ. पंकज पारीक, डॉ. आशीष गर्ग सहित समस्त संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा वंशिका सेन एवं कुमकुम सैनी ने किया, जबकि सहायक आचार्य सुनीता बाबल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
घांघू जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार
एसपी ऑफिस के स्वागत कक्ष से अपहरण मामला, कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News
ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News



















