खेतड़ी के राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय में विकास समिति की बैठक आयोजित

पुस्तकालय में मॉड्यूलर फर्नीचर व रंग-रोगन के प्रस्ताव पारित

खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी के राजकीय सार्वजनिक पंचायत समिति पुस्तकालय खेतड़ी में पुस्तकालय विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आहरण वितरण अधिकारी एवं उपकोष अधिकारी दिनेश कुमार दोचानिया ने की। बैठक में पुस्तकालय के विकास और पाठकों की सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पाठकों की बैठक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विकास समिति में उपलब्ध धनराशि से व्यय करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पुस्तकालय में मॉड्यूलर फर्नीचर, बिजली फिटिंग कार्य एवं रंग-रोगन करवाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में भामाशाहों से संपर्क कर पुस्तकालय के संवर्धन और सुविधाओं के विस्तार के लिए सहयोग लेने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष चौथमल सैनी, सुमन चौधरी, राजेंद्र बजाड़, गोविंद राम हरितवाल, रामस्वरूप महरानियां, सुरेश भावरिया, मुकेश भावरिया, जितेंद्र जांगिड़, सोहनलाल बबाई, नागरमल सैनी, जितेंद्र, मोहर सिंह, उमा सैनी, मोहम्मद अली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News