भामाशाह मुकेश कुमार जांगिड़ ने विद्यालय को भेंट किए फर्नीचर

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़बर में कार्यालय उपयोग हेतु टेबल व कुर्सियां दीं

खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बुहाना उपखंड के बड़बर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में भामाशाह की ओर से उपकरण भेंट किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह मुकेश कुमार जांगिड़ थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश करोल ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश करोल ने कहा कि स्कूल में भामाशाह का सहयोग अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार होना भी बेहद जरूरी है। केवल अंक लाना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी आवश्यक है। अध्यापकों से भी विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। भामाशाह मुकेश कुमार जांगिड़ ने स्कूल के लिए कार्यालय उपयोग हेतु एक बड़ी टेबल एवं चार कुर्सियां भेंट कीं। भेंट किए गए फर्नीचर की अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार जांगिड़ ने भामाशाह को विद्यालय के लिए सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेश करोल ने भामाशाह मुकेश कुमार जांगिड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ ने भामाशाह का सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गांव से पहुंचे ग्रामीणजन उपस्थित रहे

SP ऑफिस से युवती को जबरन उठाकर ले गए 😱 सुरक्षा के लिए पंहुची थी | Churu Breaking News

15 वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी 🚑 छुट्टी के दिन खुला ऑपरेशन थिएटर | Churu News

ऑपरेशन म्यूल हंटर, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा | 1.16 करोड़ ट्रांजैक्शन | Churu News