समाजसेवी स्व. नरोत्तम लाल जालान की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई गई

चुना चौक विकास समिति ने की जल मंदिर की सफाई, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
प्रसिद्ध समाजसेवी एवं गौभक्त स्वर्गीय नरोत्तम लाल जालान की पांचवीं पुण्यतिथि पर चुना चौक विकास समिति के सानिध्य में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चुना चौक स्थित पार्क में उनकी पुण्य स्मृति में निर्मित वाटर कूलर युक्त जल मंदिर की साफ-सफाई की गई तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्व. नरोत्तम लाल जालान की धर्मपत्नी चंदा देवी जालान द्वारा पार्क में जल मंदिर का निर्माण करवाया गया था, जिससे पार्क में आने वाले लोगों एवं राहगीरों को 24 घंटे स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध हो रहा है। गौरतलब है कि पार्क में वर्षभर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलीला, दुर्गापूजा तथा नियमित योग कक्षाओं का आयोजन होता है। बड़ी संख्या में लोग यहां ओपन जिम और योग गतिविधियों में भाग लेते हैं। पूर्व में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पार्क से बाहर जाना पड़ता था।चुना चौक विकास समिति के आग्रह पर स्व. जालान के सुपुत्र एवं जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर उमेश जालान ने परिवार के सहयोग से ग्रेनाइट युक्त सुंदर जल मंदिर एवं वाटर कूलर का निर्माण करवाया था। कार्यक्रम के दौरान उमेश जालान ने जल मंदिर में शीघ्र ही वाटर फिल्टर लगाने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने युवा समाजसेवी रामचंद्र पंसारी को माल्यार्पण कर समिति की आजीवन सदस्यता प्रदान की।इस सेवा कार्य में चंदा देवी जालान, उमेश जालान, सविता जालान, दिनेश जालान, रेखा जालान, कशिश जालान एवं हार्दिक जालान सहित जालान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, शुभकरण चोपदार, मूलसिंह किसनावट, दिवाकर शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा (प्रिंसिपल), सुरेन्द्र शर्मा भीमसर, गोपीराम पुरोहित, एडवोकेट अनुपम शर्मा, श्याम सुंदर तुलस्यान, प्रेम प्रकाश स्वामी, राजकुमार सोनी, रामगोपाल शर्मा, सुशील रिंगसिया सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों, महिलाओं और युवाओं ने सहभागिता निभाकर सेवा कार्य में योगदान दिया।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News