संविदा नर्सिंगकर्मियों ने भाजपा कार्यालय में रखीं समस्याएं

एसके हॉस्पिटल के कर्मचारियों की मांगों पर जल्द समाधान का दिया भरोसा

सीकर। राहुल टांक
स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को एसके हॉस्पिटल के संविदा नर्सिंगकर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान नर्सिंगकर्मियों की परेशानियों को गंभीरता और आत्मीयता से सुना गया तथा उनकी मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।नर्सिंगकर्मियों से चर्चा के बाद एसके मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से सकारात्मक संवाद कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सके।इस अवसर पर कहा गया कि जनसेवा से जुड़े प्रत्येक कर्मी की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। संवाद और संवेदनशीलता के माध्यम से ही बेहतर समाधान संभव है।वक्ताओं ने कहा कि अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंगकर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं के समाधान से आम मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News