Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं “संडे ऑन साईकिल” से गूंजेगा झुंझुनूं: योग एवं साइकिल रैली आज

“संडे ऑन साईकिल” से गूंजेगा झुंझुनूं: योग एवं साइकिल रैली आज

पुलिस-जन मिलकर देंगे फिटनेस का संदेश

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं पुलिस द्वारा 24 मई 2026 (रविवार) को “संडे ऑन साईकिल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन एवं पुलिसकर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम को बढ़ावा देना तथा फिट एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 6 बजे सामुदायिक भवन, रिजर्व पुलिस लाईन, झुंझुनूं में योग सत्र के साथ होगी। इसके पश्चात प्रातः 06:30 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा, जो सामुदायिक भवन से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी। इस साइकिल रैली में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आमजन उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को साइकिलिंग के स्वास्थ्य लाभ, नियमित व्यायाम की आवश्यकता, नशामुक्त एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जन-जागरूकता अभियानों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक संबंध भी मजबूत होते हैं। झुंझुनूं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस “फिट इंडिया, स्वस्थ भारत” संकल्प को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई

अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News

नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News

 

Advertisement