बगड़। झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
पुलिस थाना बगड़ ने एक महत्वपूर्ण एवं सफल कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर लिया है तथा आरोपी को नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ( आईपीएस ) जिला झुंझुनूं के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस ) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी वृत झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल (आरपीएस ) के सुपरविजन में संपन्न हुई। वहीं पुलिस थाना बगड़ के प्रोबेशनर थानाधिकारी दौलतराम (आरपीएस ) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्रकरण के अनुसार परिवादी द्वारा थाना बगड़ में रिपोर्ट पेश की गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को राहुल पुत्र जयसिंह, निवासी दानजी की ढाणी (किशनपुरा), सुलताना, तहसील चिड़ावा, जिला झुंझुनूं, बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा अपहृता की तलाश शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी इनपुट्स एवं इंटेलिजेंस की सहायता से की गई सतत जांच के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता एवं आरोपी को नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आगे का अनुसंधान जारी है तथा सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।कार्रवाई टीम में दौलतराम (आरपीएस ), प्रोबेशनर थानाधिकारी, पुलिस थाना बगड़ , जितेंद्र थाकन, हैड कांस्टेबल, साइबर सेल, रामस्वरूप, कांस्टेबल पुलिस थाना बगड़ , महेंद्र, कांस्टेबल पुलिस थाना बगड़ , अमित कांस्टेबल डीएसटी झुंझुनूं , गौतम, कांस्टेबल डीएसटी झुंझुनूं , रूबल, महिला कांस्टेबल पुलिस थाना बगड़ शामिल रहे वहीं साइबर सेल एवं डीएसटी झुंझुनूं की तकनीकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें हैड कांस्टेबल जितेंद्र थाकन, कांस्टेबल अमित, महेंद्र एवं गौतम की भूमिका सराहनीय रही।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई
अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News
नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News
















