चिड़ावा।झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
विश्व स्तरीय एथलीट और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित कैप्टन मेहरचंद भास्कर का निधन हो गया। उनके पैतृक गांव गाड़ाखेड़ा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। कैप्टन भास्कर ने एथलेटिक्स के क्षेत्र में राजस्थान ही नहीं बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। अपने खेल कौशल और अनुशासन से उन्होंने युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत की मिसाल कायम की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।।अंतिम संस्कार के दौरान चिड़ावा सैनिक कल्याण कार्यालय से सूबेदार जयकरण डांगी, सूबेदार सुभाष भास्कर, सूबेदार राजेंद्र झाझड़िया और सूबेदार रमेश भास्कर सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। वहीं, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद चिड़ावा इकाई के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामकिशन डारा, संयोजक कैप्टन कुलदीप मान और सूबेदार जयसिंह बराला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा गौरव सेनानी सेवा समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सरपंच ठाकर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के दौरान गाड़ाखेड़ा गांव “कैप्टन मेहरचंद भास्कर अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। उनके योगदान और उपलब्धियों को क्षेत्रवासी सदैव याद रखेंगे।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई
अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News
नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News
















