ग्रामीणों से योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील
खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के गौरीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर गौरीर के संयुक्त तत्वावधान में 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया है। यह अभियान 20 जून तक प्रतिदिन तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। योग प्रशिक्षक अभिमन्यु शर्मा एवं अनिता कुमारी के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सक मनोज कुमार मीणा एवं आयुर्वेद नर्सिंग ऑफिसर कँवर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति ऊर्जावान एवं निरोगी जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।ग्राम पंचायत क्षेत्र में चल रहे इस योग अभियान को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवन एवं जनजागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
रतनपुरा में पेयजल संकट पर RLP का बड़ा प्रदर्शन, 60 दिन में समाधान नहीं तो आर-पार की लड़ाई
अधिवक्ता ने जताया जान का खतरा, एसपी से मांगी सुरक्षा | हत्या की साजिश का आरोप | Churu News
नगर परिषद टीम पर हमला, सरकारी जमीन जांच के दौरान कर्मचारियों से मारपीट | Churu News
















