देवगांव में भक्ति का महासागर उमड़ा

गूंजे जयकारे, निकली भव्य कलश यात्रा, श्री गुरू कृपा अखंड ज्वाला मारूति महायज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ, संतों ने बताई धर्म और सेवा की महिमा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कार्यक्रम समिति के मंत्री महेश बसावतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शेखावाटी की पावन धरा गुरुवार को उस समय भक्तिमय हो उठी, जब श्री सनमुख बालाजी धाम देवगांव में आयोजित श्री गुरु कृपा अखंड ज्वाला मारुति महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति के रंगों से सराबोर इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन-कीर्तन और जयघोषों के साथ नगर भ्रमण किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। “जय श्री राम” और “बालाजी महाराज की जय” के उद्घोषों से देवगांव क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम भक्त शिरोमणि किशोर सिंह महाराज एवं महंत श्री 1008 मनोहर शरण शास्त्री (निंबार्क रत्न), श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पलसाना, सीकर के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। संतों ने अपने उद्बोधन में कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और लोककल्याण का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और धर्म परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। यज्ञाचार्य याज्ञिक पंडित वासुदेव शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रीय विधि-विधान के साथ महायज्ञ का शुभारंभ कराया गया। आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में हेमंत कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील बाबल, रघुवीर सिंह शेखावत, सरजीत सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुड़ी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमावत, रतिराम, गायत्री शर्मा झुंझुनूं, शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा लालपुर, सुरेंद्र बेरवाल, मयंक अग्रवाल, नीरज खीचड़, सुखराम डूडी, विक्रम, मनमोहन सिंह, करण सिंह, हनुमान सिंह, हरीश शर्मा, दीपेंद्र सिंह, मेहताब सिंह, जयपाल डूडी, श्रवण सिंह, अशोक जांगिड़, प्रमोद कुमार, ईश्वर बुडानिया, सुमित खीचड़, सुनील कृष्णिया, जितेंद्र सिंह, शेर सिंह, महावीर सिंह, मनोहर सिंह, प्रेम कुमार, रामकुमार सिंह, दिलीप सिंह, मदन, प्रहलाद, हरिराम एवं पूर्ण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया है। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में भजन संध्या, संत प्रवचन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाएगा।कार्यक्रम समिति के मंत्री महेश बसावतिया ने बताया कि महायज्ञ एवं धार्मिक आयोजनों में क्षेत्रभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।