लाखू तिराहा क्षेत्र में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, बिक्री राशि भी बरामद
चिड़ावा । झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
पुलिस थाना चिड़ावा ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 304 लीटर अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब बिक्री की राशि 11 हजार 32 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी अम्बिका चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 7 मई को लाखू तिराहा स्थित सत्संग भवन के पास खाली जमीन पर बने एक खोखे पर दबिश दी। वहां आरोपी अवैध रूप से शराब बेचता मिला। पुलिस ने मौके से 167 लीटर देशी शराब, 50 लीटर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब तथा 87 लीटर बीयर बरामद की। कुल 304 लीटर अवैध शराब के साथ बिक्री से प्राप्त 11,032 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी सुनिल पुत्र शीशराम (22) निवासी पिचानवां, थाना चिड़ावा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19, 20/54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई में थानाधिकारी अम्बिका चौधरी सहित पुलिस थाना चिड़ावा की विशेष टीम के अधिकारियों एवं जवानों की सक्रिय भूमिका रही I
जब तक चुनाव जीतूंगा नहीं, तब तक चूरू छोड़ूंगा नहीं” — रफीक मंडेलिया का बड़ा बयान 🔥
ऑपरेशन नकेल: 500 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, Churu Police Action
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
















