राज्यपाल ने किया सम्मानित, विप्र समाज ने कहा– युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने डॉ. आदित्य व्यास
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में झुंझुनूं के युवा चिकित्सक डॉ. आदित्य व्यास ने एमडी गैस्ट्रोलॉजी में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले सहित पूरे विप्र समाज का गौरव बढ़ाया है। राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित होने की उपलब्धि पर झुंझुनूं के विभिन्न विप्र संगठनों ने उनके पिता विनोद व्यास का साफा, माला एवं भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। लांबा निवासी एवं वर्तमान में झुंझुनूं निवासी विनोद व्यास के पुत्र डॉ. आदित्य व्यास की इस उपलब्धि को समाज ने शिक्षा, मेहनत और प्रतिभा की मिसाल बताया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि छोटे शहरों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पवन देरवाला ने कहा कि डॉ. आदित्य ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे समाज का सिर गर्व से ऊंचा किया है। वहीं महामंत्री शिवचरण पुरोहित एवं संगठन महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा ने इसे झुंझुनूं के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष योगेश चौमाल, युवा जिला अध्यक्ष ललित जोशी, शिक्षाविद सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र भीमसरिया, पुजारी महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी, रामचंद्र पाटोदा, अमित पांडे, सौरव जोशी, प्रवीण शर्मा, अंकित शर्मा, विवेक बावलिया सहित विप्र समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. आदित्य व्यास की इस सफलता पर क्षेत्रभर में हर्ष का माहौल है तथा लोगों ने इसे झुंझुनूं की प्रतिभा का स्वर्णिम उदाहरण बताया।
चूरू से महिला कांग्रेस का बड़ा अभियान, PM को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड
रतननगर में 540 मरीजों का मुफ्त इलाज, 32 साल से चल रहा मिर्गी शिविर
चूरू में BJP की जीत का जश्न, गढ़ चौराहे पर आतिशबाजी और मिठाई


















