झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सेठ नेतराम मघराज टिबरेवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय झुंझुनूं में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं लॉयंस क्लब झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामकुमार सिंह ने की। इस अवसर पर फैमिली केयर क्लिनिक की डॉ. प्रज्ञा पांडे ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए नियमित योग-प्राणायाम एवं पोषक तत्वों से युक्त संतुलित भोजन अपनाने की सलाह दी।लॉयंस क्लब झुंझुनूं के सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता ने कहा कि लॉयंस क्लब समाज में जरूरतमंदों की सेवा एवं जनजागरूकता के कार्य निरंतर करता रहा है। उन्होंने महिला स्वास्थ्य जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।कार्यक्रम के दौरान लॉयंस क्लब झुंझुनूं के सदस्य शकुंतला पुरोहित, मंजू कुमावत, महिपाल एवं राजेंद्र पांडे की ओर से छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन्स वितरित किए गए।राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता बाबल ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा कल्पना जानू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. अनिता जैफ, डॉ. अभिलाषा आबुसरिया, सुनीता थालोर, डॉ. मनीषा यादव, अश्विनी वालिया सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।













