“पुरानी यादें, नई उड़ान” — पूर्व छात्रा सम्मेलन में गूंजा आत्मविश्वास का संदेश

Screenshot

झुंझुनूं के सेठ नेत राम मगराज टीबड़ेवाला राजकीय कन्या महाविद्यालय में भव्य आयोजन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सेठ नेत राम मगराज टीबड़ेवाला राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्रा सम्मेलन ने भावनाओं, प्रेरणा और उपलब्धियों का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जहां पूर्व छात्राओं ने अपनी यादों को ताजा किया, वहीं वर्तमान छात्राओं को आगे बढ़ने का सशक्त संदेश भी मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि भामाशाह सेठ विश्वनाथ टीबड़ेवाला ने पूर्व छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए जीवन में खुश रहने और निरंतर प्रगति करने का संदेश दिया। उन्होंने महाविद्यालय के भवन निर्माण में अपने योगदान को समाज सेवा का दायित्व बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान शिक्षक संगठन (सियाराम) के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार मुंड ने छात्राओं को आत्मविश्वास और धैर्य का महत्व समझाया। वहीं सुभाष सोनी ने महाविद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देने की घोषणा कर उत्साह बढ़ाया। पूर्व छात्र परिषद की अध्यक्ष आशा राव ने अपनी “छोटी बहनों” के हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाया। सचिव विजयलक्ष्मी और कोषाध्यक्ष सुमन ने भी छात्राओं को संघर्ष के बीच आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जेफ ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि सुनीता बाबल ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. प्रीतम सिंह ने प्रभावी ढंग से किया और अंत में सुनीता थालोर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में अमनदीप, वंशिका, यीशु, ज्योति, रौनक, सिवाना और उजमा सहित छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। पूर्व छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में भामाशाह सेठ विश्वनाथ टीबड़ेवाला, प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सिद्धि जोशी, डॉ. संगीता झाझड़िया, रीना मील, विजयलक्ष्मी, सुमन और जयबाला (पुलिस विभाग) सहित कई गणमान्य लोगों ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी!  दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी

चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला,  ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार