झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलवाने व गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय गौरक्षक सेना राजस्थान की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुलतान सिंह गुर्जर ने बताया कि हिंदू धर्म में गाय को विशेष दर्जा मिला हुआ है। इसलिए गाय को राष्ट्रीय माता की मान्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सरकार ने सामाजिक संरक्षण को लेकर अन्य बोर्ड गठित कर रखे हैं। उसी प्रकार गाय के संरक्षण को लेकर भी सरकार को गौमाता बोर्ड का गठन करना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष गुर्जर ने बताया कि काफी जगहों पर ग्राम पंचायतों में गौचर भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें। तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बेसहारा गौवंश के लिए गौशाला बनाई जाए। चंचलनाथ टीले के महंत ओमनाथ महाराज ने मांग उठाई कि आए दिन सड़क हादसों में घायल होने वाले गौवंश के संरक्षण को उच्च स्तरीय प्रदेश कमेटी गठित की जाए। जिससे गौवंश को घायल करने वाले, मारपीट एवं कृत्य करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का प्रावधान हो। इस दौरान प्रवीण स्वामी, सरोज एवं रूपेश तुलस्यान इत्यादि मौजूद रहे।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















