अगुण मोहल्ला में समारोह आयोजित, मक्का-मदीना में देश की खुशहाली की दुआ करने का आह्वान
चूरू। नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने अगुण मोहल्ला के हज यात्री इदरीश खान दौलत खानी का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें मक्का-मदीना के लिए रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।गोविंद महनसरिया ने हज यात्री से कहा कि वे मक्का-मदीना में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ करें। उन्होंने कहा कि हज यात्रा एक पवित्र अवसर है और इससे समाज में भाईचारा और सद्भावना का संदेश जाता है।
समारोह में कायमखानी समाज के जिलाध्यक्ष मुंशीखा, पार्षद बाबू खान, रिटायर्ड हेडमास्टर लियाकत खान मोइल, शिक्षाविद यूनुस खान, यूनुस खान दौलत खानी, इदुखान फतेह खानी एवं नवाब खान दौलत खानी सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर हज यात्री को शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।












