आज से चलेगा मलेरिया क्रेश कार्यक्रम

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने 845 टीम बनाकर डेली एंटी लार्वा गतिविधियों के आयोजन के दिए निर्देश

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मलेरिया-डेंगू की रोकथाम और समय रहते मच्छरों पर नियंत्रण के लिए एक अप्रेल से 15 मई तक मलेरिया क्रेश कार्यक्रम का प्रथम चरण आयोजित होगा। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सभी स्टाफ आगामी डेढ़ माह में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में निर्देश जारी कर टीम को एक्टिव मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार लगातार विक्षोभ के कारण बारिश भी हो रही है। जिससे मच्छरों के पैदा होने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। इसलिए अभी से मच्छर रोधी गतिविधियां तेज करनी होगी। इसके लिए उन्होंने 845 टीम बनाई हैं। जो डेली फील्ड में उतरकर एंटी लार्वा गतिविधियों सहित आमजन को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी देंगी। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने इस संबंध में बनाई हुई एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप फौजदार एवं आरआर टीम को बुधवार से एक्टिव मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने आमजन से अनुरोध किया है कि अपने आपको और परिवारजन को डेंगू, मलेरिया जैसे खतरनाक रोगों से बचाव के लिए अपने घरों में मच्छर पैदा ना होने दे। स्वयं एंटी लार्वा गतिविधि कर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बने।

ऐसे करेंगे मलेरिया और मच्छरों का सफाया

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि मलेरिया क्रेश कार्यक्रम के अंतर्गत मच्छर के प्रजनन स्थलों पर सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वल, एंटी एडल्ट व आईईसी गतिविधिया संपादित की जाएगी। लार्वा प्रदर्शन के माध्यम से समुदाय को जागरूक कर समय पूर्व समुदाय को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारे अवगत करवाया जाएगा। पॉजिटिव केसों के लिए समयबद्ध सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वल, एंटी एडल्ट व आईईसी गतिविधियां करवाई जानी है। मलेरिया क्रैश कार्यक्रम प्रथम चरण के दौरान बायोलोजिक कंट्रोल के तहत हैचरी को क्रियाशील करना व स्थाई जल सोत्रो मे गम्बुशिया डालने जैसी गतिविधियां सुनिश्चित की जाएगी।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित