झुंझुनूं के पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का तीन दिवसीय भ्रमण 6 से

खेतड़ी, लोहार्गल, मंडावा, नवलगढ़ सहित प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे दौरा, डिजिटल कंटेंट के जरिए होगा प्रचार

झुंझुनू । अजीत जांगिड़
पर्यटन विभाग झुंझुनूं द्वारा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में 6, 7 एवं 8 मार्च 2026 को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक देवेंद्र चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिमला, दिल्ली-एनसीआर एवं जयपुर से आमंत्रित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जिले के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत इन्फ्लुएंसर्स द्वारा खेतड़ी, लोहार्गल, नवलगढ़, डूंडलोद, मंडावा, चूड़ी-अजीतगढ़, अलसीसर, महनसर एवं पिलानी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया जाएगा। इस दौरान इन्फ्लुएंसर्स जिले की ऐतिहासिक विरासत, भव्य स्थापत्य कला, धार्मिक स्थलों, स्थानीय संस्कृति तथा पर्यटन सुविधाओं से संबंधित फोटो, वीडियो एवं डिजिटल कंटेंट तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करेंगे। पर्यटन विभाग के अनुसार इस पहल से झुंझुनूं जिले के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही जिले में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने तथा स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

चूरू पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई होली | SP जय यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने खेला रंगों का उत्सव

सहजुसर गांव में विकास की सौगात | 21 विकास कार्यों का लोकार्पण और होली स्नेह मिलन

विधायक हरलाल सहारण के निवास पर भव्य होली उत्सव | समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई पारंपरिक होली

राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भव्य होली उत्सव | हरलाल सहारण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद