खंडेलिया परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आगाज कलश यात्रा के साथ हुआ

मुकुंद सेवा सदन में ख्याति प्राप्त कथावाचक हरिशरण महाराज ने की अमृत वर्षा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय मुकुंद सेवा सदन में खंडेलिया परिवार की ओर से रविवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा संयोजक रिंकी पंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमोद कुमार खंडेलिया परिवार द्वारा आयोजित इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार सुबह नौ बजे विशाल कलश यात्रा मुकुंद सेवा सदन से प्रारंभ होकर कमल हाइट्स के सामने से एवं कारूंडिया रोड होते हुए फिर से कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजक प्रमोद खंडेलिया ने बताया कि कथा स्थल पर प्रतिदिन आध्यात्मिक कार्यक्रमों की शृंखला चलेगी। सुबह पांच बजे संकीर्तन एवं प्रार्थना सभा के बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। दोपहर 12:15 बजे से ख्याति प्राप्त कथा वाचक हरिशरण जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का वाचन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस पर भागवत महात्तम एवं विभिन्न प्रसंगों पर विस्तार से उन्होंने बताया। इस अवसर पर आयोजक प्रमोद खंडेलिया, तरुण खंडेलिया, अनिल खंडेलिया, परमेश्वर हलवाई, कुंदन सिंगड़ोदिया, सुभाष जालान, रूपेश तुलस्यान, डॉ. डीएन तुलस्यान, दिनेश ढंढारिया, पुष्कर खेतान, देवकीनंदन लुहारुका, शशिकांत महमिया सहित अन्य गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अब डिजिटल हो गई है होली | Ravi Dadhich on Holi | पहले जैसी होली कब लौटेगी?

चूरू की होली: वो हुड़दंग, वो मोहल्ला और वो अपनापन – अब कहाँ? | Riazat Khan Exclusive Interview

होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा

क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview

चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview