झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनूं के तत्वावधान में 28 फरवरी शनिवार को रात्रि 7:30 बजे से श्री श्याम मंदिर लावरेश्वर मंदिर प्रांगण में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के विनोद सिंघानिया व रितेश सिंघनिया ने बताया कि कार्यक्रम में फतेहपुर की प्रसिद्ध महादेव ढप मंडली द्वारा ढप, चंग, गींदड़ और धमाल की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पारंपरिक फाल्गुनी गीतों और मनमोहक झांकियों के साथ पूरा परिसर भक्तिमय एवं उत्सवमय माहौल में रंग जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम पूर्णत: पारिवारिक रहेगा। जिसमें माताएं, बहनें और बच्चे भी सुरक्षित वातावरण में आनंद ले सकेंगे। फागोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था भी की गई है। श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।
होली को क्यों माना जाता है पुरुषों का त्यौहार? सुनील भाऊवाला ने बताई खास परंपरा
क्यों खास है चूरू की होली? ढप-चंग की परंपरा | Karanpura Holi | Bajrang Harshwal Interview
चूरू की पुरानी होली v/s आज की होली | Girish Bhavnani ने खोली यादों की पोटली । Interview
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन












