Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ ली

आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी उत्पाद अपनाने की शपथ ली

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में वंदेमातरम—150 के तहत स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया गया। पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भांबू ने बताया कि वंदेमातरम—150 के तहत चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी, नर्सिंग विद्यार्थियों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। दैनिक जीवन में स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को अपनाने एवं अन्य को प्रेरित करने पर जोर दिया गया। भारत को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्णतया आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया। पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भांबू ने बताया कि स्वदेशी उत्पाद के उपयोग से स्वजनों को रोजगार मिलता है। स्थानीय प्रतिस्पर्धा से उत्पाद की लागत घटती है। देशवासियों की सतत् मुहिम स्वदेशी कार्यक्रम को सफल बना सकती है। नर्सिंग प्रधानाचार्य अंजना चौधरी ने शपथ दिलवाई। इस दौरान आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. प्रियंका सेखसरिया, डॉ. नावेद अख्तर समेत कार्मिक उपस्थित रहे।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

Advertisement