Advertisement
Home राजस्थान चूरू करवा चौथ पर महिलाओं ने किया चांद का दीदार

करवा चौथ पर महिलाओं ने किया चांद का दीदार

चूरू।दीपक सैनी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सुहाग का प्रतीक करवा चौथ पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने प्रातकाल चौथ माता की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र की कामना की और पूरे दिन निराहार रहकर व्रत रखकर शाम को चांद को अर्ध्य देकर पति के हाथों से पानी पीकर और उनसे आर्षिवाद लेकर व्रत खोला और चांद का दीदार किया। वहीं युवतियों ने भी अच्छे वर की कामना के लिये व्रत रखा। पतियांे ने भी इस अवसर पर अपनी जीवन सगिनी को उपहार दिया। गौरतलब है कि करवा चौथ का यह पर्व हिन्दू समाज में अत्यधिक उमंग और उल्लास का प्रतीक है। इससे पूर्व गुरूवार को बाजारों में महिलाओं ने करवे की जमकर खरीदारी की। वहीं इस पर्व पर कुछ पुरूषों ने अपनी अर्धांगिनी के साथ व्रत भी रखा। इस अवसर पर दीपिका षर्मा, रेखा, योगिता, मोनिका, कान्ता, कविता, आषा, सरिता व षंकुतला आदि उपस्थित थी।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement