सेवा सप्ताह सेवांकुर-2025 के सातवें दिन कैंसर जागरूकता एवं रोकथाम पर विशेष व्याख्यान

Screenshot

चूरू। लायंस क्लब चूरू द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह सेवांकुर 2025 के सातवें दिन राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में कैंसर जागरूकता एवं रोकथाम विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. उत्तम ने छात्र-छात्राओं को कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कैंसर कोई अचानक होने वाली बीमारी नहीं है, बल्कि जीवनशैली और आदतों से गहराई से जुड़ी है। तंबाकू, धूम्रपान, नशा, असंतुलित खानपान और व्यायाम की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। यदि हम नियमित स्वास्थ्य जांच कराएँ, संतुलित आहार लें और मानसिक तनाव से दूर रहें तो 70ः कैंसर रोके जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक लक्षणों की अनदेखी न करें जैसे लगातार दर्द, गांठ, अनियंत्रित रक्तस्राव या वजन में कमी ये सभी संकेत हो सकते हैं। समय पर जांच और उपचार से कैंसर पूर्णतः नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के आरंभ में राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम न केवल जानकारी प्रदान करते हैं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा भी देते हैं। क्लब अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने कहा सेवांकुर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश पहुँचाना है। कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम शिक्षा और जागरूकता से ही संभव है। सेवा सप्ताह प्रभारी लायन शैलेन्द्र माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा रोकथाम ही सबसे बड़ा उपचार है। लायंस क्लब समाज के हर व्यक्ति को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव क्वेस्ट लायन बालकिशन राजगढ़िया, क्लब सचिव लायन संजीव कुमार वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी लायन दीनदयाल सैनी, एमजएफ लायन चंद्रशेखर अग्रवाल, लायन रामचंद्र राजोतिया, लायन सुनील रंजन टकणेत, लायन ताराचंद प्रजापत, लायन मुकुल सिगतिया, लायन आबिद खान, लायन शंकरलाल सैनी उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रो. डॉ. श्रीराम सैनी ने किया। महाविद्यालय से डॉ. अनिल सैनी, डॉ. अपूर्वा शर्मा, धीरज सक्सेना, अनिता कुमावत, अरविंद एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report