विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष जांगिड़ ने किया जिले का दौरा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
आगामी 11 अक्टूबर को मंड्रेला में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा को लेकर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार (जांगिड़) ने उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी, जाखल व नवलगढ़ सहित कई गांवों का दौरा किया। मुख्यमंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच ने की अपील की। गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पहुंचने पर झुंझुनूं जांगिड़ समाज के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष सुथार का स्वागत किया। इस अवसर पर जांगिड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ राजस्थान मनरूप जांगिड़, भाजपा नेता महेंद्र चंदवा, शिव कुमार जांगिड़, श्यामसुंदर जांगिड़, लक्ष्मीकांत जांगिड़, देवेंद्र जांगिड़, जयराज जांगिड़ सहित लोग उपस्थित थे।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report