Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
उप जिला अस्पताल चिड़ावा में 29 सितंबर 2025 को नर्सिंग ऑफिसर महेश कुमार गजराज स्टोर इंचार्ज के साथ मारपीट एवं महिला नर्सिंग ऑफिसर इंद्रावती के साथ अभद्र व्यवहार और देख लेने की धमकी देने की घटना की निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के के संबंध में नर्सेज द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिसमें सभी नर्सेज न्याय की मांग कर रहे हैं कि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिड़ावा को अपने पद से हटाए। ताकि वह अपने पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित न कर सके एवं नर्सेज भी बिना डरे अपने कार्य को संपादित करे और मारपीट करने वाले राजेंद्रसिंह ढाका पद एसटीए एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी खंड चिड़ावा के खिलाफ निष्पक्ष जांच सक्षम अधिकारी से करवा कर उचित कार्रवाई करें। ज्ञापन देने वालों में रणसिंह चौधरी, महेश गजराज, इंद्रावती, बबिता, मुकेश, महावीर, संजीव झाझड़िया, रामसिंह डूडी, सुनिल शर्मा, मनोहरलाल एवं संजीव डांगी आदि नर्सज उपस्थित रहे।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement