Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं करवा चौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

करवा चौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
नौरंगराम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान में करवा चौथ के शुभ अवसर छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्यौहारों के महत्व उजागर करना है। अवसर पर छात्राओं द्वारा हाथों पर आकर्षक और पारंपरिक डिजाइनों की मेहंदी रचाई गई। प्रतियोगिता में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा विक्षिका प्रथम, बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा साहिन द्वितीय व पूनम, सलोनी, पूजा, ऋतु, पारूल व मोनिका तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पुरस्कार व मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर सुनिता ढूकिया ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक त्योहारों के प्रति प्रेम और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते है। इस अवसर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

https://youtu.be/Upe0kirs3Xs

Advertisement