Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

Screenshot

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आमजन की परेशानी को बताया गंभीर मुद्दा

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान ने शहर की बिगड़ती हुई ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करवाए जाने की मांग को लेकर मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी को ज्ञापन दिया। मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान ने ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया कि झुंझुनूं शहर के गुढ़ा मोड़, बाकरा मोड़, सगीरा सर्किल, मंडावा मोड़, रोड नं. 1, 2 व 3 जेपी जानूं स्कूल, फुटला बाजार, शहीदान चौक सहित शहर में विभिन्न प्रमुख मार्गों व बाजारों में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सही नहीं होने के कारण आमजन को ट्रैफिक जाम से बहुत ज्यादा परेशानी होती है। यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर में जहां जहां पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात है। मात्र खाना पूर्ति कर रहे है और प्रभावशाली व्यक्तियों के ना तो चालान काटे जाते है बल्कि गरीब मजबूर के व्यक्तियों के चालान काटे जाते है। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आमजन बहुत ज्यादा परेशान है। शहर के फुटला बाजार चौक के बीचों बीच टैक्सी स्टैंड बना रखा है। आए दिन लोगों के झगड़ा करते है और शहर में ऑटो रिक्शा वाले ऊंची आवाज में गाने बजाते हुए चलते हैं और ऑटो में बैठने वाली महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस अवसर पर मोर्चे के जिला मंत्री हाजी मोहम्मद अयूब, खलील सिलावट, निजामुद्दीन खान लादूसरिया, जाकिर अली सैयद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement