Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं संपन्न व्यक्ति स्वेच्छा से वापस लें खाद्य सुरक्षा से अपने नाम –...

संपन्न व्यक्ति स्वेच्छा से वापस लें खाद्य सुरक्षा से अपने नाम – सुमित गोदारा

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने की कार्यकर्ताओं से वार्ता

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को झुंझुनूं प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे संवाद स्थापित किया। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता संवाद के दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न समाज के सभी संभ्रांत व्यक्ति जो खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे हैं। वे स्वेच्छा से अपना नाम वापस लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे गिव अप अभियान में सहयोग करें। जिससे पात्रता रखने वाले जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पूनियां, रणवीरसिंह गुढ़ा, भाजपा नेता बबलू चौधरी, सीकर भाजपा प्रभारी दिनेश धाबाई, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, योगेंद्र मिश्रा, राजेश दहिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, नगर महामंत्री रवि लांबा, डॉ. राजेश बाबल, चेयरमैन बगड़ गोविंदसिंह राठौड़, सूरजगढ़ चेयरमैन पुष्पा गुप्ता, प्रधान बलवान सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राकेश शर्मा, सुनिल लांबा, संजय जांगिड़, कुलदीप सिंह शेखावत कालीपहाड़ी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योरान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, सौरभ सोनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा, प्रमोद जानूं, कुलदीप पूनियां, विकास पुरोहित, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, दयाराम सैनी, द्रौपदी गरवा, दीपक स्वामी, सौरभ पुरोहित, सरपंच चनाना चरण सिंह, राजू मारिगसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement