Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं एनएमटी कॉलेज में एनएसएस इकाइयों की ओर से कार्यक्रम हुआ

एनएमटी कॉलेज में एनएसएस इकाइयों की ओर से कार्यक्रम हुआ

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सेठ नेतराम मघराज राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर रामकुमार सिंह ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान ही नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है, कि वह अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ रखें और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुनिता कुमारी ने स्वयंसेविकाओं से कहा कि वह समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। द्वितीय इकाई के प्रभारी जगदीश कुमार ने विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज के बारे में छात्राओं को समझाया। इसी दौरान अधिक से अधिक संख्या में छात्राओं ने क्विज में भाग लिया। प्रथम इकाई की प्रभारी कल्पना जानूं ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता का महत्व और उसके लाभों से अवगत करवाया। इस अवसर पर विकसित भारत 2047 थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता व स्वच्छता ही सेवा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। सभी स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई की। इस दौरान समस्त संकाय सदस्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement