Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीकर रोड स्थित एक निजी होटल में सीके बिड़ला हॉस्पिटल्स जयपुर एवं लॉयंस क्लब झुंझुनू के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर वक्ता डॉ. अंशुल पाटोदिया अतिरिक्त निदेशक हृदय रोग द्वारा स्वस्थ हृदय पर एवं डॉ. अनिल कुमार जांगिड़ वरिष्ठ परामर्शदाता गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा स्वस्थ यकृत और स्वस्थ पर रोग एवं उसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लॉयंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्रसिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथप्रसाद जांगिड़, रीजन चेयरमैन डॉ. एनएस नरुका, प्रांतीय सलाहकार एमजेएफ लॉयन नरेंद्र व्यास, कार्यक्रम संयोजक एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. बबिता कुमावत एवं पीआरओ अशोक सोनी सहित अन्यजन ने जयपुर से आए डॉक्टर्स एवं मार्केटिंग हैड का दुपट्टा ओढाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम कुशल संचालन क्लब के द्वितीय उपाध्यक्ष लॉयन शिवकुमार जांगिड़ ने किया। सीके बिड़ला हॉस्पिटल की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षक गुलज़ारीलाल कालेर एवं गरिमा चाहर का सम्मान भी किया गया। इसी क्रम में हॉस्पिटल की ओर से लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं अन्य उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। सीके बिड़ला हॉस्पिटल्स ग्रोथ एंड डवलपमेंट ऑफिसर सचिन सिंह एवं इंचार्ज सेल्स एंड मार्केटिंग शिवपाल रणवां ने बताया कि हॉस्पिटल की ओर से समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं जिससे लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता लाई जा सके।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

https://youtu.be/0-uQ8B22nz8

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

Advertisement