जलझुलनी एकादशी पर ठाकुर जी को कराया नगर भ्रमण

चिड़ावा।कस्बे के संकटमोचन द्वारकाधीश मंदिर में बुधवार को जलझूलनी एकादशी (डोला ग्यारस) जलविहार उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें लड्डू गोपाल की झांकी यात्रा निकाली गई। जहां भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालूओं द्वारा कान्हा जी के जयकारे लगाए गए। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह भक्तों के द्वारा डोला झांकी में विराजमान ठाकुर जी के दर्शन कर डोला झांकी के नीचे से निकलकर आशीर्वाद लिया गया। झांकी में संकटमोचन द्वारकाधीश के महंत राधेश्याम शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, रमाशंकर शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, नवल सैनी, जयसिंह राजपूत सहित बाल गोपाल ने भाग लिया।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री