Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं एक दिवसीय विशेष शिविर का किया आयोजन

एक दिवसीय विशेष शिविर का किया आयोजन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने पूर्ण उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शिविर के प्रथम सत्र में एनएसएस प्रभारी पिंकेश व अंजू सैनी के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ पौधों की कटाई-छटांई एवं निराई-गुड़ाई की। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन कर शपथ दिलवाई गई। संस्था सचिव इंजीनियर पीयूष ढूकिया ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के विषय में विस्तार पूर्वक बताया एवं निस्वार्थ भाव से समाज हित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने स्वयंसेविकाओं को अपने घर-परिवार के साथ-साथ पास-पड़ौस, मोहल्ला, महाविद्यालय व देश में स्वच्छ वातावरण रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पॉलिथिन के दुष्परिणाम भी बताए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

Advertisement