Advertisement
Home झुंझुनूं चिड़ावा लोहिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

लोहिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

चिड़ावा।शहर के मुख्य डाकघर के सामने स्थित लोहिया शिक्षण संस्थान में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल कृष्ण द्वारा मटकी फोड़ प्रस्तुति रही। जिस पर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छात्र बंटी ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना ‘समर शेष’ को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। वहीं सिमरन कविया ने मधुर कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कविता सोनी ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी विभा गुप्ता, माया और काजल ने निभाई। विद्यालय की प्राचार्या प्रमोदिनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का भी संचार करते हैं। इस अवसर पर दीपक शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए प्रेरक संदेश दिया। वहीं पूनम शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से जुड़ी प्रेरक कहानियां सुनाकर बच्चों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में संस्थान निदेशक रामसिंह नेहरा, जगपाल सिंह यादव, सचिव प्रदीप नेहरा, उप सचिव अभय सिंह बडेसरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उपहार वितरित किए।

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement