जिला आवंटन और शेड्यूल जारी करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रीट लेवल 2 के चयनित अभ्यर्थी पिछले दो साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। बार-बार मांग करने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नहीं हो रही है। झुंझुनूं जिले के दीपक सरावग ने बताया कि बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना चल रहा है। रीट 2022 के चयनित अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली। सरावग ने बताया कि अध्यापक भर्ती 2022 लेवल 2 परीक्षा एजेंसी कर्मचारी चयन बोर्ड दुर्गापुरा द्वारा फरवरी 2023 में आयोजित करवाई गई। जिसका परिणाम सितंबर 2023 में जारी किया गया। छह फरवरी 2024 में लिगल ओपिनियन लेते हुए 13 मार्च 2024 को बोर्ड ने नॉन जॉयनरस पर रिजल्ट जारी किया। मई 2024 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा परिणाम रिवाइज करने का आदेश जारी किया गया। वहीं 20 सितंबर 2024 को परिणाम रिवाइज के लिए गठित कमेटी ने विवादित प्रश्नों पर अपनी रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष पेश की। फरवरी 2025 में बोर्ड ने दोगुना के रिवाइज परिणाम जारी किया। इसके बाद 20 जून 2025 से एक गुना के परिणाम जारी होने प्रारंभ हुई व समस्त परिणाम जारी हो गए। उसके बाद अभिशंसा बीकानेर भेज दी गई। प्रथम परिणाम जारी हुए आज 50 से ज्यादा दिन बीत चुके है। लेकिन अभी तक ना तो जिला आवंटन हुए है ना ही उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई है। अभ्यर्थी लंबे वक्त से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। सरावग ने बताया जब तक जिला आवंटन व नियुक्ति आदेश जारी नहीं होंगे। तब तक अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जिले से दीपक सरावग, धर्मेंद्रसिंह, सचिन खान, रॉबिन, रहीस, अनिल बांबोली, पंकज शर्मा, संदीप गुर्जर जिले के तमाम चयनित शामिल हुए।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud