रामदेव बाबा प्रेम मंडल सूरत द्वारा 11वाँ वार्षिक उत्सव मनाया गया

चूरू। माहेश्वरी भवन सिटीलाइट में बाबा रामदेव प्रेम मंडल सूरत द्वारा 11वां वार्षिक उत्सव का आयोजन रखा गया था। मंडल के प्रचार मंत्री श्री कमल किशोर राठी ने बताया कि प्रोग्राम में शानदार भजनों की प्रस्तुति बाबा रामदेव भक्त मंडल,मगरा क्षेत्र तथा हैदराबाद के भजन सम्राट सुशील जी बजाज प्रस्तुती दी प्रोग्राम में 2000 से ऊपर भक्तों ने भजनों का तथा महा प्रसाद का आनन्द लिया। महापरसादबनाने मे अनिल मालानी, ओमप्रकाश चांडक, संतलाल करनानी का विशेष योगदान रहा। तथा महाप्रसाद वितरण व्यवस्था संभालने मे अनिल अग्रवाल ,सुरेन्द्र सुराणा,सूरज सादानी कोषाध्यक्ष गोपाल काबरा सहित कार्यकर्ताओं का बहुत सहयोग रहा। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना से सेवा की। मंडल के संरक्षक गोविन्दजी राठी तथा अध्यक्ष श्री विनोद जी लाहोटी ने जानकारी दी है कार्यक्रम मे भजनो को सुनकर नाचते गाते हुए अपनी खुशियों का इजहार करते रहे। बाबा रामदेव के भेजनो पर पडाल मे बेठे भक्त जन बाबा रामदेव जी का जयकारा लगाते। जिससे पाडाल गुंजायमान हो गया।मंडल के मेडिकल कमेटी के प्रमुख नंदकिशोर लोहिया ने बताया मंडल सूरत के जरूरतमंद परिवारों को चिकित्सा सहायता में सहयोग प्रदान करता है।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud