रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधी राखी, दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Screenshot

गोपालपुरा सरपंच सविता राठी ने महिलाओं संग पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प, अब तक 40,000 से अधिक पौधों को दे चुकी हैं जीवन

सुजानगढ़।रक्षाबंधन पर एक तरफ जहां बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर उत्साह उमंग के साथ त्यौंहार मनाया है। वहीं गोपालपुरा की सरपंच सविता राठी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।नानू देवी ने बताया कि धारा के विपरीत जाकर रखी बांधने के बदले में पेड़ो की सुरक्षा का वादा किया गया है,रूपसिंह ने बताया कि आदिवासी दिवस पर जल,जमीन एवं प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया है,हरितिमा ढाणी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पेड़ पौधों की पूजा कर राखी बांधते हुए उनकी सार संभाल का भी संकल्प लिया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और डांस भी किया। इस दौरान सविता राठी ने कहा कि पेड़ पूरी मानवता के भाई हैं। जो हमें सब कुछ देते हैं, लेते कुछ नहीं। हम इनका भाई की तरह पोषण करेंगे, तभी हमारी पृथ्वी का वातावरण सही रह पाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हरियालो राजस्थान अभियान से प्रभावित होकर उन्होंने पेड़ों को राखी बांधी है। बता दें कि सरपंच सविता राठी ने गोपालपुरा में हरितिमा ढाणी को विकसित कर अभी तक यहां 40000 हजार से भी ज्यादा पौधे संरक्षित कर जिंदा हैं। जिनमें से करीब दस हजार पौधे अब बड़े पेड़ों का रूप ले चुके हैं। इससे पहले राठी ने सुजानगढ़ गोपालपुरा रोड पर सैकड़ो नीम के पेड़ लगाकर उन्हें विकसित किया था।राकेश गोपाल भंवर लाल,तिलोकाराम विक्रम प्रकाश सभी इस अभियान में उमंग के साथ जुटे है।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud