रक्षाबंधन पर अनूठा तोहफा, एक पौधा मां और बहन, दोनों के नाम

चिड़ावा।रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाइयों ने अपनी बहनों को तरह तरह के तोहफे दिए। तो वहीं बहनों ने भी भाइयों से संकल्प लिया। लेकिन कस्बे के खेतड़ी रोड पर नेहरा परिवार ने रक्षाबंधन पर अनूठे और संदेशपरक अंदाज में मनाया। दरअसल युवा व्यवसायी पुष्पेंद्र नेहरा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से भी एक कदम और आगे बढाते हुए अपनी बहन शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल संजू नेहरा के साथ—साथ अपनी मां सुमन देवी के हाथों से रक्षाबंधन पर एक पौधा लगवाया और उसकी सार संभाल का संकल्प खुद लिया। इस मौके पर पुष्पेंद्र के पिता रिटायर्ड बैंक मैनेजर हवासिंह नेहरा भी मौजूद थे। प्रिंसिपल संजू नेहरा ने कहा कि जब तक हम पर्यावरण को अपने सुख—दुख के साथ जोड़ते हुए भावनात्मक रूप से आत्मसात नहीं करेंगे। तब तक पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन मुश्किल है। इस तरह सभी भाइयों को अपनी बहनों से पौधे लगाकर उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ताकि बहनों के मायके से ससुराल विदा होने के बाद भी उनकी याद हमेशा मायके के साथ जुड़ी रह सके।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud