
झुंझुनूं । अजीत जांगिड
अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने राज्य सरकार द्वारा 21 अगस्त को झुंझुनूं में फसल बीमा क्लेम वितरण समारोह के नाम पर झुंझुनूं में किए जा रहे इवेंट को किसानों के वाजिब हक को देने में एहसान जताने का नाटक करार दिया। किसान महासभा राष्ट्रीय सचिव ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि सन 2022-23 में शीत लहर व ओलावृष्टि से किसानों की अधिकांश फसल नष्ट हो चुकी थी राजस्व गिरदावरी व कृषि विभाग के सर्वे में भी फसलों के भारी नुक्सान को माना था। आज तक आधे से भी कम किसानों को मुआवजा मिला है बार बार किसान संगठनों के गुहार लगाने पर भी जिला प्रशासन द्वारा मुआवजा जारी करने की बजाय सिर्फ शीघ्र मुआवजा जारी करने का आश्वासन ही मिला। केंद्रीय कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री के 21 अगस्त के झुंझुनूं दौरे में फसल बीमा क्लेम से पहले मुआवजा से वंचित किसानों को मुआवजा देने के बाद बीमा क्लेम भी वितरित करें।














