डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 18 अगस्त से, प्रवेश पत्र किए जारी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड
डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 18 अगस्त से होगी। जिसके प्रवेश पत्र किए जारी कर दिए गए है। डाइट प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने बताया की पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर द्वारा जारी समय सारणी एवं आदेशानुसार डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। डाइट प्रभागाध्यक्ष प्रमेंद्र कुल्हार ने बताया कि राजस्थान राज्य में संचालित राजकीय एवं निजी क्षेत्र के मान्यता प्राप्त समस्त अध्यापक शिक्षा संस्थानों—संस्थाओ में अध्यनरत द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड सामान्य—संस्कृत के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त से 29 अगस्त तक होगा। परीक्षार्थियों के लिए नामांक आवंटित कर एडमिट कार्ड—प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। परीक्षार्थी इंटर्नशिप के लिए उपलब्ध करवाए गए यूजर आईडी एवं पासवर्ड द्वारा प्रवेश पत्र प्राप्त कर अपने अध्यनरत संस्थान के प्रधानाचार्य से अनिवार्यत: वेरीफाई करवाकर आवंटित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। डाइट परीक्षा प्रभारी शशिकांत ने बताया कि 18 अगस्त को बच्चे और बचपन, 19 अगस्त को शिक्षा के उद्देश्य, ज्ञान एवं पाठ्यक्रम, 21 अगस्त को भारतीय समाज एवं शिक्षा, 22 अगस्त को भाषा, संज्ञान और समाज पाठ्यचर्या के संदर्भ में, 23 अगस्त को हिंदी भाषा शिक्षण एवं प्रवीणता, 25 अगस्त को अंग्रेजी भाषा शिक्षण एवं प्रवीणता, 26 अगस्त को गणित शिक्षण, 27 अगस्त को पर्यावरण अध्ययन, 28 अगस्त को कला शिक्षा और 29 अगस्त को सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud