
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा इकाई टीम ने गुढ़ागौड़जी में सैंपलिंग की कार्यवाही की गई। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालूराम यादव व महेंद्र सिंह मेहनतकश द्वारा गुढ़ागौड़जी में कार्रवाई करते हुए जोधपुर स्वीट होम चंवरा रोड स्थित बदबूदार 70 किलो कलाकंद और 30 किलो पनीर का नमूना लेकर नष्ट करवाया गया। दोनों को जांच के लिए नमूने को जयपुर प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आगामी दिनों में खराब दूषित के साथ मिलावटी मिठाई और खाद्य पदार्थों की जांच की कार्यवाही की जाएगी।
चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness
प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी
Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा
चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update
बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Advertisement














